बिहार चुनाव : भाजपा ने स्वीकारी हार, मोदी ने नीतीश को दी बधाई

X
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव के परिणाम आने के बाद अपनी हार स्वीकार ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन कर महागठबंधन को मिले बहुमत पर बधाई दी है।
पार्टी नेता और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हर चुनाव से राजनीतिक पार्टियों को सिखने को मिलता है। जो भी परिणाम आयेगा पार्टी उसे स्वीकार करेगी। वहीं भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि जो भी परिणाम आयेगा वह पार्टी स्वीकार करेगी। यह नहीं किया जा सकता कि जीत और हार का कोई एक कारण था। हमें समय चाहिये, परिणाम को पूरी तरह से समझा जायेगा।
Next Story