Home > Archived > जम्मू एवं कश्मीर में गोलीबारी, जवान घायल

जम्मू एवं कश्मीर में गोलीबारी, जवान घायल

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में गोलीबारी की एक घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मल्हार (बिल्लावर) क्षेत्र में सोमवार सुबह सीआरपीएफ पिकेट में हुई गोलीबारी की घटना में एक जवान घायल हो गया।"
पुलिस के अनुसार, घायल सीआरपीएफ जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "अतिरिक्त बलों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

Updated : 30 Nov 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top