पाक अधिकारी से रमजान बोला

'केवल अम्मी के पास जाना चाहता हूं'

भोपाल। भोपाल की संस्था आरंभ के बालगृह उम्मीद में रह रहे पाकिस्तानी बच्चे रमजान की घर वापसी की उम्मीद जगी है। पाकिस्तानी दूतावास के फस्र्ट सेक्रेटरी (वीसा) खादिम हुसैन ने रमजान से मुलाकात की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के उप सचिव संजय कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे।
दोनों अधिकारियों ने रमजान और आरंभ-उम्मीद बालगृह की डायरेक्टर से लगभग आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। रमजान से भारत आने, माता-पिता के अलग होने सहित सारी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बालगृह में रमजान कब रहा है?, मां का नाम क्या है?, सारी बातों पर बातचीत की। रमजान से जब पाकिस्तानी अधिकारी ने पूछा कि वो क्या चाहता है, रमजान ने भावुक होकर कहा कि, केवल अम्मी के पास जाना चाहता हूं। हालांकि, इस दौरान रमजान अपने नाना-नानी का नाम भूल गया।
रमजान को पाकिस्तान वापस भेजने का रास्ता खोजने अब भारत-पाक के अधिकारी जुट गए हंै। तमाम प्रयासों के बाद यह उम्मीद जाग रही है कि रमजान भी जल्द से जल्द अपने देश पाकिस्तान पहुंचकर उसकी मां से मिलने की ख्वाहिश जल्द पूरी होगी। पाकिस्तान अधिकारी से चर्चा के बाद के रमजान बेहद खुश है। अब उसे लग रहा है कि अब घर वापसी की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।

Next Story