Home > Archived > जलवायु परिवर्तन पर पुख्ता कदम उठाने की जरूरत : मून

जलवायु परिवर्तन पर पुख्ता कदम उठाने की जरूरत : मून

वेलेटा | संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों से अपील की है कि वह वैश्विक रूप से बढ़ती जलवायु परिवर्तन समस्या पर तत्काल रूप से कार्रवाई करने के लिए पुख्ता कदम उठाए।
अफ्रीकी देश माल्टा की राजधानी वेलेटा में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने 53 सदस्यीय देशों के राष्ट्रध्यक्षों से जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर अपने विचार साझा किए। बान की मून के मुताबिक जलवायु परिवर्तन वर्तमान में एक वैश्विक चुनौती के रूप में उभरा हैं। इस मुद्दे पर प्रगति के लिए हमें तत्काल रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। हम पिछले 20 वर्षों से इस मुद्दे के निपटारे के लिए बात करते रहे है। साथ ही विज्ञान ने भी जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को स्पष्ट कर दिया हैं।
पेरिस में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित सम्मेलन कॉप-21 सम्मेलन की चर्चा करते हुए बान की मून ने कहा कि हमने पेरिस में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर एक अच्छा और महत्वाकांक्षी समझौता किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित देश अपने दायित्व को निभाते हुए कार्बन कटौती की दायित्व को पालन करेंगे। उन्होंने पांच साल पहले डरबन में आयोजित जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में वैश्विक देशों दवारा की गई घोषणा पत्र की याद भी सदस्य देशों को दिलाई।
जानकारी हो कि माल्टा की राजधानी वेलेटा में गत शुक्रवार से राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पेरिस आतंकी हमले के बाद होने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन सहित आंतकवाद और अन्य गंभीर मुद्दों पर सदस्य देशोंका ध्यान केन्द्रित करना है।

Updated : 28 Nov 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top