तुर्की ने रूसी जेट विमान को सीरिया सीमा पर मार गिराया

अंकारा/मास्को। तुर्की के लड़ाकू विमान ने सीरिया से लगने वाली अपनी सीमा के करीब एक रूसी जेट विमान को आज मार गिराया है। तुर्की ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जेट विमान ने उसकी वायुसीमा का उल्लंघन किया था। यह विमान रूस का एसयू-24 लड़ाकू विमान था। इस बारे में और विस्तृत जानकारी अभी जुटाई जा रही है।
उधर,रूस ने कहा कि सीरिया की सीमा पर तुर्की द्वारा मार गिराया गया सैन्य विमान रूस का सुखोई एसयू़-24 जेट है। वहीं रूस ने तुर्की के आरोप से इनकार करते हुए कहा कि उनके देश के जेट ने तुर्की की हवाई सीमा में प्रवेश नहीं किया था।
Next Story
