हम सबका झांसी बने स्मार्ट सिटी

सभी मिलकर करें वोट : महापौर

झांसी। भारत सरकार की स्मार्ट सिटी योजना में 20 भारत के शहरों को चयनित किया गया है। जिसमें झांसी महानगर का स्मार्ट सिटी का पांचवां स्थान है। झांसी महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सभी शहरवासियों को अपने प्रस्ताव वोट करके देना होगें।
इसके लिए प्रथम चरण की प्रक्रिया में चयन हुआ है। जिसमें स्मार्टसिटी के लिए जनता को अपने सुझावों को ऑनलाइन के माध्यम से भी भेज सकते हैं। स्मार्टसिटी के बारे में महापौर किरन वर्मा ने बताया कि भारत सरकार की योजना शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की है।
जिसमें झांसी नगर को 20 शहरों में चयनित किया गया है और इसके लिये झांसी नगर के निवासी अपने शहर को किस प्रकार स्मार्ट चाहते हैं वह वोटिंग कर अपनी राय दे सकते हैं।
इस मामले में महापौर किरन वर्मा ने सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों, अधिवक्ता संघ, शिक्षक संघ, कर्मचारी संगठनों, महिला संगठनों व छात्र-छात्राओं सहित झांसी के समस्त देवतुल्य नागरिकों से स्मार्ट सिटी बनाने के लिये वोटिंग करने का आह्वान किया।
द्वितीय चरण में सुझावों को सम्मिलित करने के लिए 25 नवम्बर अंतिम तिथि रखी गई है। प्रथम चरण की स्पर्धा में झांसी नगर निगम का चयन हुआ और नगर निगम द्वारा इन विभिन्न प्रतियोगिताओं निबंध, टैक, स्लोगन आदि का सफल आयोजन ऑनलाइन किया गया। स्मार्ट सिटी होने से शहर में विद्युत व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, सड़क का चौड़ीकरण व अन्य कार्य सौन्दर्यीकरण हो जाएगें।
वार्ता के दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नोडल प्रभारी रविन्द्र सिंह, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक रवि निरंजन, राजू किरन बुकसेलर, व्यापारी नेता संतोष साहू सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण व व्यापारी मौजूद रहे।

Next Story