Home > Archived > यादव को उपचुनाव में हार का भय सता रहा है : नंदकुमार

यादव को उपचुनाव में हार का भय सता रहा है : नंदकुमार

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव जनता की अदालत में हार चुके है, इसलिए वह हार छुपाने के लिए झूठी शिकायतों का सहारा ले रहे है। उन्होंने जिस तरह मतदान के पूर्व ही मतदान में अनियमितताओं की आशंका व्यक्त की है वह पराजय बोध को दर्शाया है। इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस चुनाव से पहले ही अपनी पराजय स्वीकार कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि अरूण यादव मतदान और मतगणना के पहले ही अपनी पराजय की भूमिका तैयार करने में जुट गये है। उन्हें इस तरह के गलत प्रचार करके न तो जनता की सहानुभूति की आशा करना चाहिए और न ही जनता से भ्रमित होने की उम्मीद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा और लोकसभा चुनाव में स्वीकार्यता पर प्रदेश की जनता ने पहले ही मोहर लगा दी है। इसका कारण भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कल्याणकारी नीतियों में जनता की आस्था है। नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि जनता ने देखा है कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास को राजनीति का अंग बनाया और ''सबका साथ-सबका विकासÓÓ को मिशन बनाया। कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही वोट बैंक की राजनीति कर जनता का भावनात्मक शोषण किया है। जनता यह सब जान चुकी है इसलिए कांग्रेस से जनता का मोहभंग हो चुका है। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र और देवास विधानसभा क्षेत्र में भारी मतों से विजयी होगी।

Updated : 21 Nov 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top