पूजन, प्रवचन के साथ हुए अभिषेक

जैन समाज का सिद्धचक्र मंडल विधान जारी
गुना। जैन समाज के अष्टान्हिका महापर्व के चलते दो जिनालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही मंदिरों में सिद्धचक्र मंडल विधान भी शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही मंदिरों में पूजन, अभिषेक के अलावा प्रवचन भी जारी हैं। आयोजकों के मुताबिक शहर के सर्राफा बाजार स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर और त्रिमूर्ति कालोनी स्थित चंद्रप्रभु जैन मंदिर पर आज सुबह ६.३० से ७ बजे तक शांति जाप, 7 बजे से अभिषेक, पूजन एवं विधान कार्यक्रम हुआ। इसके बाद ९ से ९.४५ बजे तक पं. राजकुमार शास्त्री के प्रवचन हुए। इसके अलावा शाम सात से आठ बजे तक जिनेंद्र भक्ति पाठशाला परिवार द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रात आठ से नौ बजे तक पं. संजय शास्त्री के प्रवचन और रात नौ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

Next Story