पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

X
पटना | पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान तीसरी बार नीतीश कुमार के मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बना। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री की पांचवीं बार शपथ ली। गांधी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रामनाथ कोविंद उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश के बाद मंत्री के रूप में लालू के दोनों बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।
गौर हो कि पहली बार 25 नवंबर 2005 को कुमार ने गांधी मैदान के ऐतिहासिक प्रांगण में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तत्कालीन राज्यपाल बूटा सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई थी। उसके बाद उन्होंने 26 नवंबर 2010 को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण किया। दोनों बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता के रूप में नीतीश कुमार ने शपथ ली थी।
Next Story