इराक में अक्टूबर माह में 714 लोग मारे गए : संयुक्त राष्ट्र


बगदाद। इराक में गत माह अक्टूबर में भड़की हिंसा में 714 लोगों को अपनी जाने गंवानी पड़ी है। यह संख्या सितंबर में मारे गए लोगों की संख्या 537 से कहीं ज्यादा है। इस खबर की पुष्टि संयुक्त राष्ट्र ने की।
अक्टूबर में मारे गए लोगों में से 559 स्थानीय नागरिक थे, जिनमें पुलिस के भी लोग शामिल हैं। वहीं, मारे गए लोगों में 155 लोग इराकी सुरक्षाबलों के सदस्य हैं। ये लोग कुर्दिश पेशमरगा, गृह मंत्रालय स्वैट बलों और इराकी सेना के साथ मिलकर लड़ रहे मिलिशिया में शामिल थे। इन आंकड़ों में अनबार प्रांत में मारे गए लोगों की संख्या शामिल नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि वह ये आंकड़े जुटा नहीं पाया। बयान में कहा गया कि अक्तूबर में घायल हुए नागरिकों की संख्या 1,067 थी।

Next Story