नेपाल में भूकंप का झटका
काठमांडु | नेपाल की राजधानी काठमांडू और इसके कई जिलों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस प्राकृतिक आपदा में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। देश के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके सुबह 10 बजे महसूस किए गए, जिसका केंद्र सिंधुपालचौक जिला है। सिंधुपालचौक राजधानी काठमांडू की सीमा से सटा एक जिला है।
जानकारी हो कि नेपाल अप्रैल और मई में आए विनाशकारी भूकंप से बुरी तरह उजड़ गया है। इस भूकंप में नौ हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो गई।
Updated : 19 Nov 2015 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire