Home > Archived > राष्ट्रीय कलाबोध कार्यशाला आज से

राष्ट्रीय कलाबोध कार्यशाला आज से

ग्वालियर। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की गायन और वादन शैलियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय राष्ट्रीय कलाबोध कार्यशाला आयोजित होगी। कार्यशाला का उद्घाटन केन्द्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में 16 नवम्बर को प्रात: 9.30 बजे संगीत विवि के स्वरांग परिसर में होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर विवेक शेजवलकर उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही है।
संगीत विवि के कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि कार्यशाला 16 से 20 नवम्बर तक आयोजित होगी। कार्यशाला में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कला साधक, कला गुरु एवं कलाविद् संगीत कलाओं की सूक्ष्मता का गहन प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला की सांध्य बेला में प्रत्येक दिन सायंकाल 7.30 बजे से ाष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कला साधक अपनी कला का प्रदर्शन भी करेंगे। पांच दिवसीय शास्त्रीय कला के इस महाकम्भ में पं. रतन मोहन शर्मा गायन मुम्बई, उस्ताद उस्मान खां सितार वादन पुणे, पं. मिथलेश झा तबला वादन दिल्ली, डॉ. पूर्णिमा पाण्डे कत्थक लखनऊ, विदुषी कृपा फडके भरतनाट्यम बैंगलोर एवं चेतन जोशी बांसुरी दिल्ली का विधा विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान होगा। शिक्षाविद् एवं साहित्यकार प्रो. सच्चिदानंद जोशी भोपाल, बी. राजाराम बैंगलोर व दयाराम सिन्हा दिल्ली भी कार्यशाला में मार्गदर्शन देने के लिए आएंगे। उस्ताद वसीफुद्दीन डागर, डॉ. मानसिंह भी के अलावा इस कार्यशाला में उस्ताद वसीफुददीन डागर धु्रपद, डॉ. सोनल मानसिंह भरतनाट्यम ओडिसी, प्रो. स्वतंत्र शर्मा गायन, पं. लक्ष्मण कृष्णराव पंडित गायन, शाश्वति सेन कत्थक, कलापिनी कोमकली गायन आदि मूर्धन्य कला साधक भी अपने-अपने कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण, व्याख्यान एवं कला की प्रस्तुति देंगे।

Updated : 16 Nov 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top