पैसे लेकर कुछ लोगों ने उठाया असहिष्णुता का मुद्दा : वीके सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने अमेरिका में कहा कि कुछ लोगों ने बिहार चुनाव से पहले बहुत सारे पैसे लेकर इस काल्पनिक मुद्दे को हवा दी। अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान वीके सिंह ने कहा कि देश में पैसे लेकर कुछ लोगों ने असहिष्णुता का मुद्दा खडा किया। वीके सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव से पहले जानबूझकर कुछ लोगों ने राजनीति से प्रेरित होकर असहिष्णुता का मुद्दा उठाया। वीके सिंह ने कहा कि भारत में असहिष्णुता पर बहस कुछ लोगों के कल्पनाशील दिमाग की अनावाश्यक रचना है, जिसके लिए उन्हें ढेर सारा पैसा दिया गया। ये सब बिहार चुनाव से पहले राजनीति से प्रेरित होकर किया गया।
वीके सिंह ने आगे कहा कि असहिष्णुता का मुद्दा सिर्फ बिहार चुनाव के लिए खडा किया राजनीतिक एजेंडा है। बिहार का चुनाव खत्म हो गया तो सब कुछ खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में चुनाव हो रहे थे, तब भी एक चर्च में हुई मामूली सी चोरी का मुद्दा बनाया गया और मीडिया ने भी इसे जोरशोर से दिखाया।