पेरिस में छह जगहों पर हुए आतंकी हमले में 160 की मौत

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में सिलसिलेवार तरीके से हुए आतंकी हमले में 160 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। पेरिस में एक साथ छह जगहों पर आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है।
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने राष्ट्र के नाम संदेश में आपातकाल की घोषणा की है। फ्रांस की सीमा को बंद कर दिया गया है। पेरिस निवासियों को घर के अंदर रहने का आदेश दिया गया है। वहीं, स्थानीय पुलिस की मदद के लिए सेना को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हमला पेरिस के स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को रात नौ बजे हुआ। आतंकियों द्वारा पहला हमला पेरिस के बैटाकलां कन्सर्ट हॉल में किया गया जिसमें सौ लोगों की मौत हो गई है। हमलावरों ने कई लोगों को बंधक भी बना लिया था पुलिस ने वहां जवाबी कार्रवाई की जिसमें उन्होंने आठ आतंकियों को मार गिराया। हमलावरों और पुलिस की मुठभेड़ में चार पुलिस वालों की मौत हो गी है।
छह जगहों में से सबसे घातक हमला बैटाकलां आर्ट्स सेंटर के पास हुआ। वहीं, दूसरा हमला बैटाकलां सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक रेस्त्रां पेटाइट कंबोज के पास हुआ। एक बंदूक़धारी ने ऑटोमेटिक राइफ़ल से पेटाइट कंबोज रेस्त्रां में गोलीबारी की। तीसरा हमला पेरिस के नेशनल स्टेडियम से सटे एक बार के पास हुआ। इसके अलावा पुलिस ने पेरिस के तीन और जगहों पर भी हमला किया।
जानकारी हो कि जिस दौरान यह हमला हुआ उस समय स्टेडियम में फ्रांस और जर्मनी के बीच फटबॉल मैच खेला जा रहा था। उस दौरान यहां फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी मैच देख रहे थे लेकिन उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।