इस्लामिक स्टेट ने जारी किया 120 बच्चों के बेरहम कत्ल का

नई दिल्ली | खौफनाक तस्वीरों से लोगों में डर फैलाने के मकसद से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट्स (आईएस) ने एक वीभत्स वीडियो जारी किया है, इसमें आईएस के लड़ाके 200 सीरियाई बच्चों को लाइन से सुलाकर उन पर गोलीबारी कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि यह वीडियो 2014 में बनाया गया था। मारे गये बच्चे युद्धबंदी थे, जिन्हें आईएस ने सीरियाई एयरबेस पर हमले के समय अपने कब्जे में लिया। इसमें 200 बच्चों के पीछे खड़े करीब एक दर्जन हथियारबंद लड़ाके खड़े थे। इससे पहले भी यह आतंकी संगठन दर्जनों बार लोगों के बेरहमी से कत्ल का वीडियो जारी कर चुका है। इराकी सेना के 1700 कैडेट्स के कत्ल की एक बड़ी घटना को भी ये अंजाम दे चुके हैं।
यह अतिवादी इस्लामिक संगठन लोगों को मारने के वीभत्स से वीभत्स तरीके अपनाता रहा है। इनमें सिर कलम करने जैसा खौफनाक तरीका भी शामिल है।

Next Story