Home > Archived > भाजयुमो अध्यक्ष ने गायों को खिलाया चारा

भाजयुमो अध्यक्ष ने गायों को खिलाया चारा

भिण्ड | भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह विष्णु ने शहर से पकड़ी गई गायों को मेला परिसर पहुंचकर, कुटी एवं भूसा अपने हाथों से खिलाकर जनता को जाग्रत किया और शहर वासियों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों से गायों के भेाजन की व्यवस्था करें। ताकि भूखी न रहें। उन्होंने कहा कि गौसेवा से ही पुण्यकार्य बढ़ता है।
भाजयुमो नगर अध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह विष्णु ने कहा कि निराला रंग बिहार मेला परिसर में प्रशासन द्वारा ठहराई गई गायों के लिए शहरवासी अपने-अपने घरों से दो रोटियां देवता स्वरूप गौ माता के लिए अपने हाथों से खिलाएं, वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमार कैलाश चन्द्र जैन ने भी कहा कि भिण्ड शहर में सर्व समाज के लोग जैसे जैन समाज, वैश्य समाज, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक तथा सर्व समाज को जाग्रत किया है। शहर के सभी परिवार अपने घरों से दो रोटियां दान देंगे तो 20 हजार रोटियां गौ माता को भोजन के रूप में पहुंचेंगी। जिससे भूखी गऊ माता को आहार मिल सकेगा। विश्वप्रताप सिंह विष्णु के साथ राहुल सिंह परमार, मोनू भदौरिया, शैलू राठौर, देबूसिंह, कैलाश चन्द्र जैन, हरिओम, मयंक यादव आदि लोग थे।
प्रशासन भी करे चारे की व्यवस्था: राजकुमारी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी कैलाश चन्द्र जैन ने कहा है कि प्रशासन द्वारा सड़क के किनारे घूम रही गायों को पकडऩे की मुहिम चलाई है। जिन्हें मेला परिसर में छोड़ा गया है। प्रशासन भी गौ माता के लिए दोनों समय के चारे की व्यवस्था करें जिससे वे भूखी न रहें।

Updated : 9 Oct 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top