बहू ने संवारी दुल्हन की तरह सास

अग्रसेन महोत्सव में हुईं प्रतियोगिताएं
गुना। अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आज महिला मंडल द्वारा बहू चली सास को सजाने प्रतियोगिता आयोजित की गई। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित प्रतियोगिता में बहूओं ने अपनी-अपनी सासों का दुल्हन सा श्रंगार किया। इससे पहले अग्रसेन महोत्सव का आज ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्जवल एवं महाराजश्री की आरती के साथ किया गया। इसके बाद महिलाओं एवं पुरूषों के लिए 11 बजे से 1 बजे तक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी समिति के विवेक गर्ग के मुताबिक पहले दिन निबंध प्रतियोगिता महिलाओं के लिए आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इसके साथ ही मानस भवन में शाम 4 बजे से 7 बजे तक प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देने के लिए सेमिनार रखा गया है। समीक्षा इंस्टीट्यूट एवं आदित्य कंप्यूटर द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया हैै। महोत्सव का समापन 13 अक्टूबर को शोभायात्रा के साथ किया जाएगा