नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि दादरी में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या किये जाने की घटना को बड़े पैमाने पर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद केन्द्र इस पर कार्यवाही करेगा।
रिजिजू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दादरी गांव बिसाहडा में बीफ खाने की अफवाह पर अखलाक की हत्या के मामले में अत्यधिक राजनीति की जा रही है। केन्द्र ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार से घटना पर पूरी रिपोर्ट देने को कहा था और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा था कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
इस बीच, कथित रूप से मुख्य आरोपी दो युवकों शिवम और विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई पर विचार कर रही है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। अब तक इस मामले में आठ लोग गिरफ्तार किये गए हैं।
लखनऊ में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार के लिये अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख रूपये कर दी है। इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये गये हैं।
दादरी मामले को दिया जा रहा राजनीतिक रंग: रिजिजू
X
X
Updated : 2015-10-04T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire