इस बात पर अभिषेक को हुआ ऎश्वर्या पर गर्व

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को उनकी पत्नी ऎश्वर्या रॉय बच्चन पर गर्व है। अभिषेक को यह गर्व ऎश्वर्या की फिल्म जज्बा देखने के बाद हुआ है। गौरतलब है कि हाल ही में ऎश्वर्या की महिला आधारित फिल्म जज्बा आई थी। लंबे समय के बाद ऎश्वर्या ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक किया है। इस फिल्म में ऎश्वर्या ने एक वकील का किरदार निभाया जो अपनी बेटी के लिए लडती है।
संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म थ्रिलर ड्रामा है। अभिषेक बच्चन 17वें जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के उद्घाटन समारोह में शिरकत कर रहे थे। इस अवसर पर अभिषेक ने कहा कि उन्होनें ऎश्वर्या की जज्बा फिल्म देखी। अभिषेक को फिल्म काफी पसंद आई और फिल्म देखने के बाद उनको ऎश्वर्या पर गर्व भी हुआ।
अभिषेक का कहना है कि फिल्म के लिए पूरी टीम ने कफी मेहनत की है। लेकिन ऎश्वर्या की कमबैक मूवी बडे पर्दे पर कु छ खास कमाल नहीं दिखा पाई और इस कारण ऎश्वर्या को फिल्म के लाभ में हिस्सा नहीं मिला। फिल्म में ऎश् वर्या के अलावा इरफान खान भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म नौ अक्तूबर को रिलीज हुई थी।