क्षत्रिय समाज ने रक्त बहाकर की देश की सेवा: पवैया

दशहरा मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित


ग्वालियर। भारत माता की सेवा में हर जाति का योगदान है। किसी जाति ने बुद्धि व परिश्रम से पसीना बहाकर तो किसी जाति ने धर्म अध्यात्म की लौ जलाकर भारत माता की सेवा की है। इसके विपरीत देश की सीमाओं पर लहू बहाकर सेवा करने में राजपूत 'क्षत्रियÓ समाज का अग्रणी स्थान रहा है। यह बात मुख्य अतिथि की आसंदी से ग्वालियर विधायक जयभान सिंह पवैया ने रविवार को डॉ. भगवत सहाय सभागार में क्षत्रिय कल्याणकारी समिमि द्वारा आयोजित दशहरा मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में कही।
श्री पवैया ने कहा कि दशहरा पर सभी क्षत्रिय बंधुओंं को नैतिकता से जीने के साथ समाज की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता संत कृपाल सिंह ने की। इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. पी.एस. विसेन, पूर्व कुलसचिव डी.एस. चंदेल, सुमावली विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन के अलावा क्षत्रिय समाज के अनेक लोग उपस्थित थे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्र्यापण कर किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष सुभाष सिंह चौहान ने एवं आभर प्रदर्शन विधायक सत्पाल सिंह सिकरवार ने किया।

इनका कि या सम्मान
कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह जादौन, आनंद सिंह जादौन, सतेन्द्र सिंह भदौरिया, कृषि विश्व विद्यालय के प्रो. सुरेश सिंह तोमर, पत्रकार जितेन्द्र सिंह जौदान, कामना सिंह चौहान, काजल जादौन, नगर निगम के खेल अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, बार काउंसिल के सदस्य प्रेमसिंह भदौरिया, डॉ. कमल भदौरिया, पत्रकार प्रदीप सिंह तोमर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक डीबीएस भदौरिया का सम्मान किया गया।

Next Story