Home > Archived > जम्मू में पाकिस्तान की फायरिंग में अब तक छह लोग घायल

जम्मू में पाकिस्तान की फायरिंग में अब तक छह लोग घायल

जम्मू में पाकिस्तान की फायरिंग में अब तक छह लोग घायल
X

जम्मू। पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से जम्मू के सांबा जिले में रातभर हुई गोलीबारी में अब तक छह लोग घायल हो गए हैं। इस गोलीबारी में भारत की 14 चैकियों को निशाना बनाया गया हैं। पाकिस्तान रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए असैन्य इलाकों और बीएसएफ की सीमा चैकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी का हमारे जवानों ने भी जवाब दिया। इस गोलीबारी में एक स्कूल बस, एक निजी मिनी बस और ट्रैक्टर को नुकसान हुआ। सुरक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि पाकिस्तान रेंजर्सों ने कुछ स्थानों पर 82 और 51 एमएम के मोर्टार दागे।

Updated : 25 Oct 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top