Home > Archived > रातभर चला माता रानी का विसर्जन

रातभर चला माता रानी का विसर्जन

तुलसी सरोवर तालाब पर रही आस्था की भीड़

अशोकनगर । विजयादशमी पर्व के साथ ही नव दुर्गा महोत्सव का समापन हो गया। समापन के बाद गुरुवार को शहरभर में मॉ शारदेय की प्रतिमाओं के साथ चल समारोह निकाला गया। जिसमें मॉ के भक्तों ने थिरकते हुए उत्साह के साथ उन्हें विसर्जित किया। चल समारोह झांकी पाण्डालों से शुरू हुआ ओर गांधी पार्क, अस्पताल चौराहे होते हुए तायडे कालोनी होते हुए तुलसीसरोवर पहुंचा। जहां विशेष आरती पूजन के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन का कार्य पूरी रात के बाद सुबह 9 बजे तक चलता रहा। नौ दिनों से चले आ रहे नवदुर्गा उत्सव के समापन पर पहले दिन में हवन-पूजन और भंडारे का क्रम चलता रहा।
इस दौरान कन्याभोज भंडारा सतत रूप से दिनभर चलता रहा। जहां हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में शहर की सभी झांकियां शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गईं। जिनकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। माता दुर्गा की झांकी का चल समारोह शहर के गांधी पार्क से प्रारंभ होकर प्रोसेशन रोड, इन्दिरा पार्क, स्टेशन रोड होता हुआ गांधी पार्क से मिलन तिराहा होकर तुलसी सरोवर पहुंचेगा। शहर भर में 80 से अधिक झांकियां लगाई गई गई थी। नहर कालोनी स्थित मॉ शेरा वाली जगजननी समिति द्वारा झांकी प्रतिवर्ष की तरह ही लगाई गई। यहां मॉ के भक्तों ने देर रात उत्साहपूर्वक मॉ प्रतिमा का तुलसी सरोवर में विसर्जन किया। इस दौरान शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिस व्यवस्था की गई थी।

Updated : 24 Oct 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top