नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया दौरे पर

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर के धोवन से ऑस्ट्रेलिया की औपचारिक दौरे पर रवाना हो गए हैं। एडमिरल धोवन की यात्रा का उद्देश्य दोनें देशों के बीच मौजूदा समुद्री सहयोग को मजबूत करना तथा नई संभावनाओं को आगे बढ़ाना है।
जानकारी के अनुसार एडमिरल आर के धोवन 02 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक आस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे। इस बीच वह ऑस्ट्रेलिया नौसेना द्वारा हर साल आयोजित होने वाले समुद्री शक्ति सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में उन्हें 40 नौसेनाओं के प्रमुखों से मिलने का मौका मिलेगा। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के चीफ, रक्षा स्टाफ के उपाध्यक्ष, रक्षा सचिव तथा वरिष्ठ नौसेना के अधिकारियों के साथ भी मुलाकात करेंगे। बैठक में एडमिरल धोवन केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया योजना के तहत जहजों के निर्माण में सहयोग करने के मुद्दे पर बातचीत करेंगे। साथ ही लंबे समुद्र तट, तटीय सुरक्षा आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नौसेना क्षेत्र में वर्तमान में पैदा हो रही नई संभावानाओं की समीक्षा की जाएगा।

Next Story