बुद्ध प्रतिमा का राजकीय सम्मान से होगा स्वागत

भोपाल। विश्व को करूणा का संदेश देने वाले गौतम बुद्ध की अस्थिधातु प्रतिमा श्रीलंका से 19 अक्टूबर को भोपाल आ रही है। तुलसी नगर स्थित करूणा बौद्ध विहार में 19 अक्टूबर 2015 को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक इनके दर्षन किये जा सकेंगे। श्रीलंका सरकार ने भारतीय बौद्ध महासभा के मार्गदर्षन में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा को भारत में बौद्ध उपासक-उपासकियों के लिए भेजने की मंजूरी दो माह पहले दी थी। यह अस्थिधातु 14 अक्टूबर को नागपुर पहुंच चुकी है। भोपाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष बीटी गजभिये ने बताया कि प्रदेष सरकार द्वारा गौतम बुद्ध की अस्थिधातु को पूरा राजकीय सम्मान दिया जायेगा। अस्थिधातु रथ नागपुर से भोपाल के लिए सड़क मार्ग से विभिन्न शहरों से होते हुए होषंगाबाद आयेगा।
और वहां से 19 अक्टूबर को सुबह भोपाल जायेगा। रास्ते में अनेक स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गो द्वारा स्वागत किया जायेगा। भोपाल सीमा में प्रवेष करनें पर उच्च षिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता स्वागत करेंगे, जिसके बाद चेतक ब्रिज, बोर्ड आफिस स्थित बाबा साहेब अंबेडकर चैराहा, भाजपा कार्यालय, 7 नंबर बस स्टाप, 5 नंबर बस स्टॉप एवं डॉ अंबेडकर जंयती मैदान होते हुए करूणा बौद्ध विहार रथ पहुंचेगा। भोपालवासियों के दर्षन के लिए करूणा बौद्ध विहार में अस्थिधातु के रखे जाने के बाद लगातार परित्राण पाठ किया जायेगा। दोपहर 12.30 बजे मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान भी दर्षन करने पहुंचेंगे। श्री गजभिये ने बताया क श्रीलंका में अस्थिधातु के साथ श्रीलंका महाबोधि सोसायटी के प्रमुख भंते बानागल उपतिस्स नायक थेरो, भिक्खु संघ के संघनुषासक भंते सदानंद महास्थवीर थेरो, श्रीलंका पुरातत्व विभाग के अधिकारी, आरपीआई के रामदास आठवले, भारतीा बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबोधी पाटिल मौजूद रहेंगे।
उन्होनें बताया कि भोपाल में अनेक सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, राजनीतिक दल और रहवासी संघों करूणा बौद्ध विहार पहुंचने से पूर्व जगह-जगह स्वागत किया जायेगा।