लखनऊ। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने शनिवार को कहा दादरी हत्याकांड को मीडिया और कुछ लोग बेवजह तूल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक घटना को लेकर बेवजह पूरे देश में माहौल खराब किया जा रहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री वी के सिंह ने राजभवन में अपनी आत्मकथा ‘साहस और संकल्प‘ के विमोचन के बाद यह बातें कही। उन्होंने कहा कि किसी एक घटना को तूल देना पूरी तरह से गलत है।
सिंह ने कहा, ‘‘ दादरी घटना को लेकर देश का माहौल खड़ा किया जा रहा है। इसको लेकर राजनीति की जा रही है। महेश शर्मा सरकार के प्रवक्ता नही है। उन्होंने जो बयान दिया वह उनका निजी बयान था।‘‘
वर्तमान समय में साहित्यकारों द्वारा लौटाये जा रहे पुरस्कारों को लेकर वी के सिंह ने कहा कि साहित्यकारों को ऐसा नही करना चाहिये। क्या उनके मन में पहले कभी यह ख्याल नही आया कि किसी घटना को लेकर पुरस्कार लौटाये जाने की जरूरत है। पिछले कुछ महीनों में ही ऐसा हुआ है।
मुम्बई में सुधीर कुलकर्णी के चहरे पर कालिख पोते जाने के सवाल पर वी के सिंह ने कहा कि चेहरे बहुतों के काले हुये हैं। क्या तब किसी ने आवाज उठाई। आज लोग हर बात में भगवाकरण की बात करते हैं। भगवे को लेकर एक अलग तरह का माहौल बनाया जा रहा है।
दादरी घटना को ज्यादा तूल दिया जा रहा: वीके सिंह
X
X
Updated : 2015-10-17T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire