Home > Archived > राजमाताजी का जीवन और संघर्ष,महिला मोर्चा के लिए रहा समर्पित: कांकर

राजमाताजी का जीवन और संघर्ष,महिला मोर्चा के लिए रहा समर्पित: कांकर

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई राजमाता सिंधिया की जयंती


भिण्ड। श्रद्धेय कै. राजमाता विजयराजे सिंधिया का संपूर्ण जीवन महिला मोर्चा के वटवृक्ष को देश में सगठित करने के लिए रहा। जिन्होंने कांग्रेस सरकार के अत्याचारों के विरुद्ध नारी शक्ति के बीच संघर्ष कर महिलाओं की ताकत को देश में मजबूत किया। उपरोक्त उदगार भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने सांसद निवास चंबल कॉलोनी भिण्ड में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से व्यक्त किए। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुशीला नरवरिया ने की। संचालन जिला महामंत्री पूर्णिमा सिंह भदौरिया, अंत में आभार जिला मंत्री गीता यादव ने व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने सांसद निवास पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय राजमाता जी ने कभी नहीं सोचा कि हम महारानी हैं। जिन्होंने हमेशा महिलाओं या गरीब मजदूर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब तबके के लोगों को गले लगाकर दिल पर राज किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुशीला नरवरिया ने कहा कि राजमाता जी के विचार, आदर्श, सिद्धांत पर हम सब बहनें काम कर महिला मोर्चा को जिले में ताकतवर बनाएं, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती आभा जैन ने कहा कि राजमाता जी का जीवन सादा, सरल एवं स्वभाव का रहा जिन्होंने महिला मोर्चा के वटवृक्ष को देश में आगे बढ़ाने का काम किया।
महिला मोर्चा की श्रीमती सीमा शर्मा ने कहा कि राजमाता जी ने अपने संघर्ष के साथ देश में नारी शक्ति को जाग्रत करने के लिए अपने जीवन को अर्पण कर दिया। हम सब बहनें उनके आदर्श पर चलकर संगठन को नई ताकत दें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऊषा नगरिया ने कहा कि राजमाता जी जब भी आती थीं महिला संगठन के लिए मजबूती काम करती थीं और कहती थीं कि देश में नारी शक्ति मजबूत होगी तभी हम मजबूत होंगे। उनकी प्रेरणा से आज महिलाओं में आगे आकर नेतृत्व करने की क्षमता है।
महिला मोर्चा ने की पुष्पांजलि अर्पित
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, जिला महामंत्री सुंदरपाल सिंह कुशवाह, सतेन्द्र सिंह भदौरिया तथा सभी महिला नेत्रियों ने कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर दीप प्रज्जलित एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वंदना भदौरिया, मीरा कुशवाह, अनीता चौपड़ा, विनीता सोनी, बेबी राठौर, कल्पना सोनी, मधू चौहान, ममता नरवरिया, गीता कुशवाह, मुन्नी वर्मा, स्नेहलता भदौरिया, शशी कुशवाह, बैकुंठी कुशवाह, महेन्द्र सिंह कुशवाह, केशव सिंह गुर्जर, बजरंग सिंह भदौरिया, अरविन्द सिंह भदौरिया, गुरुदेव सिंह नरवरिया, गजेन्द्र सिंह भदौरिया आदि में मौजूद थे।

Updated : 13 Oct 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top