Home > Archived > दो दिन में दो दर्जन अॅाटो पर हुई कार्रवाई

दो दिन में दो दर्जन अॅाटो पर हुई कार्रवाई

नो एंट्री में वाहनों पर लगाया जुर्माना
गुना। सड़कों पर जहां-तहां आटो खड़ा करना अब चालकों के लिए भारी पड़ सकता है। यातायात विभाग ने इन्हें निशाने पर लिया है। दो दिन में पुलिस ने 20 आटो पर कार्रवाई की है। इनके खिलाफ विशेष मुहिम चलाई है। इसके अलावा पुलिस ने नो एंट्री में घुसने वाले दो वाहनों पर जुर्माना की कार्रवाई की है। शहर आटो चालकों की वजह से शहर की ट्रेफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। सुधार करने के लिए यातायात पुलिस ने आटो चालकों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। दो दिन में पुलिस ने 20 आटो चालकों के चालान बनाए हैं। इनके के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। दरसअल शहर में नगरपालिका ने आटो स्टेंड बनाए हैं। इसके बावजूद आटो चालक इन्हें निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की जगह सड़क पर पार्क कर रहे हैं। इससे सड़कों पर जाम के हालात बन रहे है। इतना ही नहीं सवारियों को बैठाने के लिए यह रास्ते में कहीं भी आटो रोक देते हैं। हनुमान चौराहे पर यह स्थिति अधिक देखने मिलती है। यातायात विभाग में स्टाफ को नसीहत दी गई है, कि सड़क पर वाहन को रोककर आटो में सवारियों को बैठाने और सड़कों पर वाहन खड़ा करने वाले आटो चालकों को बख्शा नहीं जाए। इनके खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाए। ताकि व्यवस्था में बदलाव लाया जा सके। इसके साथ ही आटो यूनियन के संचालकों को साफ हिदायत दी गई है, कि वे आटो स्टेंड पर वाहनों को खड़ा करवाए।

Updated : 11 Oct 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top