Home > Archived > पेरिस में लगातार तीसरे दिन भी फायरिंग, कई को बंधक बनाया

पेरिस में लगातार तीसरे दिन भी फायरिंग, कई को बंधक बनाया

पेरिस में लगातार तीसरे दिन भी फायरिंग, कई को बंधक बनाया
X

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में लगातार तीसरे दिन भी गोलीबारी हुई। शहर के उत्तर पूर्वी इलाके से आज फायरिंग की खबर आ रही है। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध कार का पीछा करने पर कार में मौजूद अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गई। चोरी की कार में सवार होकर संदिग्ध जा रहे थे, जिसका पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि पेरिस के पास अज्ञात बंदूकधारी ने कुछ लोगों को बंधक भी बनाया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तीन दिन से लगातार हो रही फायरिंग और आतंकी घटनाओं के चलते फ्रांस के 80 हजार पुलिसकर्मी हमलावरों की तलाश में जुटे हुए हैं। सर्च अभियान में हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही तीन आतंकियों ने शार्ली ऐब्दो पत्रिका के दफ्तर पर हमला कर 12 लोगों की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हत्यारे फरार हो गए थे। हालांकि इनमें से एक आरोपी ने कल सरेंडर कर दिया जबकि 2 आरोपी अब भी फरार हैं। उसके बाद बुधवार को भी एक बार फायरिंग की गई जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।

Updated : 9 Jan 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top