वॉशिंगटन | सीमा पर हो रही गोलीबारी के बाद भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव को देखते हुए अमरीका ने कहा है कि वह दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच बातचीत को प्रोत्साहन देता है।
अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि ‘‘निश्चित रूप से हम दोनों देशों के बीच बातचीत का समर्थन करते हैं। बीते वर्ष कुछ कदम उठाए गए हैं, और जैसा कि आप जानते हैं, यहां कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं। निश्चित तौर पर, अभी और काम किया जाना बाकी है।’’
साकी से सीमा पर गोलीबारी के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘‘जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके साथ हमारी संवेदनाएं हैं।
उन्होंने कहा, सीमा पर तनाव को लेकर निश्चित रूप से हमारी चिंता बनी हुई है और हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हम दोनों देशों के बीच बातचीत को प्रोत्साहन देते हैं।’’
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

भारत और पाकिस्तान के मध्य वार्ता को प्रोत्साहन : अमरीका
Updated : 2015-01-06T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire