धोनी ने क्रिकेट प्रेमियों के पवित्र बंधन को तोड़ा हैः टॉम आल्टर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट मैंचों से अचानक संन्यास लेने के फैसले से थिएटर आर्टिस्ट टॉम आल्टर काफी नाराज़़ हैं।
ऑल्टर ने एक लेख के जरिए अपना गुस्सा प्रकट करते हुए लिखा, धोनी को भविष्य में टीम इंडिया के प्रतिनिधित्व से रोका जाना चाहिए। धोनी घमंड दिखाते हुए खुद को हटाए जाने से पहले ही चले गए। उन्होंने न केवल अनुबंध तोड़ा है, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम से प्रेम करने वाले हम जैसे लोगों का पवित्र बंधन भी तोड़ा है। टॉम ऑल्टर थिएटर आर्टिस्ट, अभिनेता और टीवी कलाकार है, उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। महेंद्र सिंह धोनी ने 30 दिसंबर 2014 को अचानक टेस्ट मैचों से संन्यास लेने की खबर सुनाकर सबको चौंका दिया। धोनी अब टी 20 और एकदिवसीय मैच ही खेंलेंगे।
Updated : 4 Jan 2015 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire