Home > Archived > जनलोकपाल के लिए अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन

जनलोकपाल के लिए अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन

जनलोकपाल के लिए अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन
X

मुंबई । वरिष्ठ समाजसेवक अन्ना हजारे ने जनलोकपाल विधेयक के लिए फिर से आंदोलन करने वाले है। इस आंदोलन की तैयारी अन्ना समर्थकों ने शुरु कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछली दफा अन्ना हजारे के जनलोकपाल विधेयक के लिए शुरु किए गए आंदोलन में अरविंद केजरीवाल व किरण वेदी ने सक्रिय भूमिका निभाया था। लेकिन अन्ना का आंदोलन सफल होने के बाद केजरीवाल ने आप नामक राजनीतिक पार्टी का गठन कर लिया। इतना ही नहीं पिछली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को अप्रत्याशित सफलता भी मिली थी और अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री भी बन गए थे। लेकिन केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली में फिर से चुनाव हो रहे हैं। इस बार अरविंद केजरीवाल के साथ रहने वाली किरण वेदी भाजपा में शामिल होकर केजरीवाल को ही चुनौती दे रही है। इस बारे में पूछे गए सवाल को अन्ना ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव समाप्त होने के बाद वह जनलोकपाल विधेयक लाए जाने के लिए फिर से आंदोलन करने वाले हैं। अन्ना ने राजनीतिक व्यक्तियों के बारे में बोलने से परहेज बनाए रखा है। हालांकि अन्ना समर्थक जनलोकपाल विधेयक लाए जाने के लिए जोरदार तैयारी कर रहे हैं।

Updated : 22 Jan 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top