दिल्ली में सात फरवरी को होगा चुनाव और 10 को आएंगे नतीजे
X
X
नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में सात फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 10 फरवरी को चुनाव नतीजे आ जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने इसकी जानकारी दी। चुनाव की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव आयोग के अनुसार 15 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दिल्ली में 11763 मतदान केंद्र होंगे और मतदाताओं की संख्या एक करोड़ तीस लाख है। दिल्ली की 70 सीटों में से 12 सीटें आरक्षित हैं। चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसमें उनकी ही फतह होगी। कांग्रेस और आप ने भी अपनी प्रतिक्रियाओं में चुनाव की घोषणा का स्वागत किया।
Updated : 12 Jan 2015 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire