Home > Archived > जर्मन अखबार कार्यालय पर हमला, दो आंतकी ​गिरफ्तार

जर्मन अखबार कार्यालय पर हमला, दो आंतकी ​गिरफ्तार

जर्मन अखबार कार्यालय पर हमला, दो आंतकी ​गिरफ्तार
X

नई दिल्ली। पेरीस के मैगजीन ‘चार्ली एब्दो’ पर आतंकी हमले के चार दिन बाद आज जर्मनी के अखबार के कार्योलय पर हमला किया गया।
यह अखबार 'एब्दो' के कार्टून को छापता था। इस अखबार ने भी पैंगबर मोहम्मद की विवादित तस्वीर छापी थी।
जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में यह हमला हुआ है। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने दो संदिग्ध आंतकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अखबार ने टि्वटर इसकी पुष्टि‍करते हुए लिखा, 'यह सच है कि आज हमारे अखबार पर हमला हुआ है। हमले में किसी की मौत नहीं हुई है। पुलिस ने इस संबंध में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। खबर के मुताबिक, अखबार के कार्यालय को रविवार सुबह आगजनी के जरिए निशाना बनाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पहले पत्थर और फिर खिड़की के जरिए एक जलती हुई वस्तु फेंकी गई। कार्यालय के नीचे की दो मंजिल को नुकसान पहुंचा है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 

Updated : 11 Jan 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top