भाजपा ने दिल्ली में दिए सरकार बनाने के संकेत

भाजपा ने दिल्ली में दिए सरकार बनाने के संकेत
X

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में सरकार गठन के लिए सियासत फिर तेज हो गई है। भाजपा नेसंकेत दिए कि यदि मौका मिला तो वह सरकार बना सकती है। एक दिन पहले उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति से बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का न्योता देने की इजाजत मांगी थी। इसके बाद वह ‘आप’ और कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि यदि उपराज्यपाल नजीब जंग की ओर से न्योता मिलता है तो सरकार गठन के लिए गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा संवैधानिक तरीके से सरकार बनाएगी। उधर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी इस पर जल्द निर्णय लेगी।



Next Story