Home > Archived > पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालो की संख्या बढ़कर 86 हुई

पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालो की संख्या बढ़कर 86 हुई

इस्लामाबाद। पाकिस्तान द्वारा अधिकृत कश्मीर और उत्तरी पूर्वी पंजाब प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है व कई अन्य घायल हो गये हैं।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही लाहौर शहर में मचाई है और यहां मरने वालों की संख्या भी सबसे अधिक है।
फिलहाल बचाव दल रावलपिंडी में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।
वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान के मौसम विभाग ने उत्तरी पूर्वी पंजाब और कश्मीर में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। आने वाले दिनो में और अधिक बारिश आने की संभावना ने जान माल के खतरे की चिंता को बढ़ा दिया है।
गौर हो कि यहां अधिकतर लोगों की मौत मकानों की छत गिरने, भूस्खलन और कुछ की करंट लगने से हुई है।

Updated : 6 Sep 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top