Home > Archived > जम्मू में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 120 हुई

जम्मू में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 120 हुई

जम्मू में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 120 हुई
X

जम्मू | जम्मू में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को 120 हो गई। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार से हालात में कुछ सुधार होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों के मुताबिक, राजौरी जिले के थनामंडी में शुक्रवार को 14 लोगों की मौत भूस्खलन में हो गई। जहां 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, वहीं कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में और अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई है, लेकिन उसका कहना है कि रविवार से मौसम की स्थिति में सुधार होने का अनुमान है। 



Updated : 6 Sep 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top