Home > Archived > योगेश्‍वर दत्त ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

योगेश्‍वर दत्त ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

योगेश्‍वर दत्त ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक
X

इंचियोन । लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाले योगेश्वर दत्त ने 17वें एशियाई खेलों में 65 किलोग्राम वर्ग में ताजिकिस्तान के पलहवान जालिम खान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इंचियोन एशियाड में योगेश्वर ने भारत को चौथा गोल्ड मेडल दिया। भारत ने 28 साल बाद एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया।
एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में भारत ने आखिरी बार गोल्ड मेडल सियोल एशियाई खेलों (1986) में जीता था। करतार सिंह ने तब 65 किलो वर्ग में भारत के लिए गोल्ड हासिल किया था। योगेश्वर ने ग्वांनझू एशियाई खेल- 2010 में हिस्सा नहीं लिया था। दोहा में 2006 में हुए एशियाई खेलों में हालांकि योगेश्वर कांस्य पदक जीत चुके हैं।
सुशील कुमार ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लिया। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले सुशील रियो ओलंपिक-2016 पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि अभी कंधे की चोट से भी ग्रस्त हैं।

Updated : 28 Sep 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top