Home > Archived > राजस्व निरीक्षक व पटवारी निलम्बित

राजस्व निरीक्षक व पटवारी निलम्बित

ओला प्रभावितों की मुआवजा राशि में गड़बड़ी

मुरैना। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता द्वारा ओलावृष्टि की राहत राशि में अपला व्यक्तियों को मुआवजा राशि वितरण में गडवड़ी मिलने पर एक राजस्व निरीक्षण व एक पटवारी को निलम्बित कर दिया है।
रवी फसल के सर्वे के दौरान ओलावृष्टि से प्रभावित पात्र व्यक्तियों के साथ अपात्र व्यक्ति (कृषक) को आर्थिक सहायता रूपये दिये जाने हेतु राजस्व अधिकारियों ने प्रस्तावित की गई थी।
जबकि उक्त कृषकों का कोई नुकसान नहीं हुआ। सर्वेदल में सम्मलित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कारण बताओं सूचना पत्र का जवाव संतोष जनक प्राप्त न होने पर कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने राजस्व निरीक्षक वृत 01 भूदेव सिंह महोविया और वर्रेड हल्का पटवारी मनोज नरवरिया को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। 

Updated : 20 Sep 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top