बाढ की आड में आंतकवादियों ने की घुसपैठ, सेना ने मार गिराये 4 आंतकी

जम्मू | कश्मीर घाटी में आई भीषण बाढ व भूस्खलन के कारण हुई तबाही का फायदा सीमा पार के आंतकवादी उठाने की फिराक लगे हुए हैं। मोंके का फायदा उठाने की कोशिश के चलते आज सुबह सीमापार से आंतकवादियों ने सीमा रेखा पर घुसपैठ करने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार सेना ने उत्तरी कश्मीर के तंगधार में लश्कर-ए-तोएबा के चार आतंकवादियों को आज सुबह हुई मुठभेड में मार गिराया। ये सभी सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसाार सेना को सीमा पर घुसपैठ खुफिया जानकारी मिली थी। जिस के बाद सेना ने उत्तरी कश्मीर के तंगधार में सर्च अभियान शुरु कर दिया गया था।


Next Story