पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली

भिण्ड । अमायन थाना क्षेत्र के बछरौली गांव में पुरानी रंजिशन के चलते अधेड़ पर आरोपी ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली अधेड़ के बाएं हाथ के बाजू में लगी। घायल अधेड़ को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगल सिंह पुत्र सुजान सिंह राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी बछरौली मंगलवार की रात करीब दस बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। पुरानी रंजिश के चलते प्रेम सिंह पुत्र चंदन सिंह ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर कर दिया। गोली उक्त अधेड़ के बाजू में लगी जिससे वह गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story