Home > Archived > दिल्ली में भाजपा बनाए सरकार: शीला दीक्षित

दिल्ली में भाजपा बनाए सरकार: शीला दीक्षित

दिल्ली में भाजपा बनाए सरकार: शीला दीक्षित
X

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीला दीक्षित ने कहा कि अगर भाजपा के पास बहुमत तो वो बनाए सरकार। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में अगर भाजपा बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लेती है तो उसे सरकार बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े दल भाजपा को राष्ट्रपति सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं, और वो बहुमत प्राप्त कर लेती है तो उसे सरकार बनाना चाहिए, इसमें हर्ज क्या?
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में अगर चुनी हुयी सरकार का गठन होता है तो वो ज्यादा बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि चुनी हुयी सरकार जनता के दायित्वों का निर्वाहन भलिभांति करती है, और यह प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ज्यादा बेहतर रहता।
एक तरफ शीला दीक्षित भाजपा के सरकार बनाने का समर्थन कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं के पार्टी के नेता अरविंदर सिंह लवली, शकील अहमद (दिल्ली प्रभारी) तथा मनीष तिवारी इसका विरोध कर रहे हैं ।

Updated : 11 Sep 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top