पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
X

जम्मू | पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर छोटे एवं स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। इसके चलते भारतीय सैनिकों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भीमबेर गली सब सेक्टर में हमारी अग्रिम चौकियों पर कल रात करीब साढ़े दस बजे छोटे एवं स्वचालित हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और उसी क्षमता के हथियारों से पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दिया। दोनों ओर से रुक रुक कर गोलीबारी होती रही।
लेफ्टिनेंट कर्नल मेहता ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में इस ओर जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Next Story