युवराज सिंह के क्रिकेटर पिता योगराज गिरफ्तार
चंडीगढ़ | पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने झगड़े के एक मामले में तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पंचकूला के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि क्रिकेटर से अभिनेता बने योगराज को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद पंचकूला से गिरफ्तार किया गया जिसमें अतिक्रमण और धमकी देने की धाराएं भी शामिल हैं।
शर्मा ने बताया कि योगराज परिवार के अपने सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ परिवार में जन्मदिन का जश्न मना रहे थे और यह घटना उस समय हुई जब पार्टी खत्म हुई और रिश्तेदार पंचकूला में उनके निवास आने लगे।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कार पार्किंग को लेकर रिश्तेदारों की पड़ोसियों से बहस हुई जिसके बाद उन्होंने योगराज को बुला लिया। योगराज और दूसरे पक्ष के बीच इसके बाद झगड़ा हो गया। दूसरे पक्ष का व्यक्ति चंडीगढ़ पुलिस का सेवानिवृत्त डीएसपी था।