Home > Archived > यूपी में बाढ से अब तक 49 मौतें

यूपी में बाढ से अब तक 49 मौतें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विभिन्न जिलों में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 49 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के नौ जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से बहराइच में 22, श्रावस्ती में 10, बलराम पुर में दो, लखीमपुर खीरी में 11 और सीतापुर में चार लोगों सहित 49 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने राहत आयुक्त कार्यालय में 24 घंटे, सातों दिन चालू रहने वाला नियंत्रण कक्ष बनाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने राज्य के अधिकारियों, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल के अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।


Updated : 19 Aug 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top