पाक सेना ने जम्मू में 20 बीएसएफ चौकियों पर मोर्टार दागे

पाक सेना ने जम्मू में 20 बीएसएफ चौकियों पर मोर्टार दागे
X

जम्मू । पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए एक बार फिर गोलीबारी की। मोर्टार दागे जाने के कारण एक बुजर्ग ग्रामीण घायल हो गया। बीती रात से दोनों ओर से गोलीबारी होती रही और यह आज सुबह 6:30 बजे तक चली।
पाकिस्तानी सैनिक पिछले 10 दिनों के दौरान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघषर्विराम का 11 बार उल्लंघन कर चुके हैं। वहीं, इस वर्ष अगस्त में पाकिस्तानी सैनिकों ने संघषर्विराम का 12 बार उल्लंघन किया है।
सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू सेक्टर में रविवार रात 20 सीमा चौकियों और नागरिक इलाकों पर मोर्टार दागे तथा अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी की। पाकिस्तान रेंजर्स ने कल रात करीब 9:30 बजे जम्मू जिले के अर्निया एवं आरएसपुरा सब-सेक्टर में 15-20 अग्रिम चौकियों पर मोर्टार दागे और अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी की।
अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुहंतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी होती रही और यह आज सुबह 6:30 बजे तक चली।
पाकिस्तानी रेंजरों ने आरएस पुरा की अग्रिम सीमा चौकियों और कुछ नागरिक क्षेत्रों पर 82 एमएम के मोर्टार भी दागे। आरएस पुरा और अर्निया में पाकिस्तान रेंजर्स ने पूरी रात गोलीबारी की। इस साल संघषर्विराम का यह सबसे बड़ा उल्लंघन है।
उल्लेखनीय है कि सीमा पार से गोलीबारी उस वक्त हो रही है जब आगामी 25 अगस्त को दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता होने वाली है।पिछले दो दिनों यानी 15 और 16 अगस्त के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर बंदूकें शांत थीं। इससे पहले सीमा पर करीब एक सप्ताह तक भारी गोलीबारी होती रही थी। पाकिस्तानी सैनिकों ने कल जम्मू एवं पुंछ जिले के अर्निया एवं हमीरपुर सब-सेक्टर में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

Next Story