Home > Archived > रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार

रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार

रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार
X

मुंबई। आखिरी कारोबार में शानदार रिकवरी आने की वजह से बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 7758 का नया लाइफ हाई बनाया। सेंसेक्स 138 अंक चढ़कर 25926 और निफ्टी 37 अंक चढ़कर 7752 पर बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में करीब 0.5-1 फीसदी की तेजी आई।
ऑयल एंड गैस शेयर 1.7 फीसदी उछले। रियल्टी, पावर, बैंक, हेल्थकेयर शेयर 1-0.5 फीसदी चढ़े। एफएमसीजी, आईटी, तकनीकी शेयरों में भी मजबूती आई। मेटल शेयर करीब 1 फीसदी टूटे। कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 0.3 फीसदी की गिरावट आई।
बाजार आज मजबूती के साथ खुले। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव नजर आया। कारोबार के पहले 1.5 घंटे में बाजारों में हल्की बढ़त दिखी। हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद बाजार पर बिकवाली का दबाव आया। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में फिसले। निफ्टी 7700 के अहम स्तर के नीचे फिसला। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट गहराई। सेंसेक्स 165 अंक लुढ़क कर 25700 के नीचे पहुंचा। निफ्टी 50 अंक से ज्यादा गिरकर 7661 तक टूटा।
दोपहर 2 बजे के बाद बाजार ने शानदार रिकवरी दिखाई। दिन के निचले स्तरों से सेंसेक्स 180 अंक और निफ्टी 50 अंक संभले। निफ्टी 7700 के ऊपर लौटा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में जोश बढ़ा। सेंसेक्स करीब 160 अंक चढ़ा। निफ्टी में 40 अंक से ज्यादा की तेजी आई। निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ा।


Updated : 4 July 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top