18 सहकारी संस्थाओं के रजिस्ट्रेशन समाप्त

पंजीकरण उद्देश्यों के अनुरूप नहीं कर रहे थे कार्य
मुरैना। सहकारी संस्थाओं द्वारा अपने पंजीकरण के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य नहीं करने पर सहकारी संस्थाएं चंबल संभाग के संयुक्त पंजीयक अभय खरे ने कार्यवाही करते हुए 18 सहकारी संस्थाओं के रजिस्ट्रेशन समाप्त कर दिये हैं। जिन संस्थाओं के रजिस्ट्रेशन समाप्त किये हंै उनमें महिला बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था मर्यादित पासोनकलां, मधु मक्खी पालन सहकारी संस्था मुरैना इंदिरागांधी, महिला बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था मर्यादित हार गांगोली, विजयानन्द बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था मर्यादित दीपेहरा, महिला बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था मर्यादित कुकथरी, महिला बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था बीलपुर, मथुरादेवी महिला बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था मर्या। गौल्हारी, महिला बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था मर्या। रजौधा, ईट भट्टा उद्योग सहकारी संस्था मर्या। रिठौराकंला, ईट चूना उद्योग सहकारी संस्था मर्या। मृगपुरा, महिला बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था बनवारा, अशोक मछुआरा सहकारी संस्था जौरा, राजीवगांधी बुनकर सहकारी संस्था मर्या। मुरैना, एम।एम।बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्या। बरेह, शक्ति चलित उद्योग सहकारी संस्था मर्या। दतहरा, तिलहन उत्पादक सहकारी संस्था मर्या। चुरहेला, तिलहन उत्पादक सहकारी संस्था मर्या। फाटिका का पुरा मुरैना और प्राथमिक खाद सहकारी संस्था मर्या। सबलगढ़ हैं।