Home > Archived > जूनियर इंजीनियरों की मांगे पूरे नहीं की तो होगा आंदोलन : एसएन सिंह

जूनियर इंजीनियरों की मांगे पूरे नहीं की तो होगा आंदोलन : एसएन सिंह

प्रदेश का दौरा करके अवर अभियंताओं को किया जा रहा जागरुक

झांसी। विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन केन्द्रीय अध्यक्ष इं. एसएन सिंह द्वारा झांसी क्षेत्र के भ्रमण दौरान हाईडिल कालोनी स्थित संगठन कार्यालय पर एक बैठक हुई। जिसमें भ्रमण के उद्देश्य के सम्बन्ध में समस्त अवर अभियंताओं को जागरूक करने के लिए अपनी मांगों पर सतर्क रहने को कहा गया। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के व्यापी दौरे तथा अवर अभिंताओं की प्रमुख मांगे गे्रड वेतन 4800 करने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि निदेशक मण्डल की घोषणा के बावजूद भी ग्रेड वेतन नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल के साथ वार्ता के दौरान संगठनों को अवर अभियंता की मांगों को पूरा करने के लिए एक माह का समय दिया गया। अगर इसके बावजूद भी प्रमुख मांगने नहीं मानी जाती है तो संगठन द्वारा पुन:प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जायेगा। उक्त संदर्भ प्रदेश व्यापी भ्रमण किया जा रहा है जिसमें सभी अवर अभियंताओं की सामूहिक राय के बाद ही आंदोलन किया जायेगा।
बैठक के दौरान इं. आरके त्रिवेदी, इं. केएन श्रीवास्तव, इं. दिनेश गोविल, इं.रवि यादव, इं. हुकुमचन्द्रा, इं. प्रमोद कुमार,इं. महेशचन्द्र, इं दिग्वजय सिंह,इं. अखिलेश त्रिपाठी, इं. एमए सिद्दीकी, इं. उमेश राजन,इं.आरके यादव, इं. बलराम, इं. शिवेन्द्र सिंह, इं. पीएम कुशवाहा, इं. सुनील, इं.रमेश,इं. कन्हैयालाल, इं. अनिल वर्मा, इं. जीपी गौतम उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता इं. आरपी सिंह द्वारा की गई।
इस दौरान केन्द्रीय अध्यक्ष इं. एसएन सिंह ने बताया कि जूनियर इंजीनियर सरकार के द्वारा दिये गये लक्ष्य को पूरा करने का कार्य कर रहे है लेकिन उनको शासन की कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है। सभी अवर अभियंताओं की मांगे ग्रेड वेतन 4800 दिया जाये।
शासन के अन्य विभागों की भांति ऊर्जा निगमों में अवर अभियंताओं से सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति हेतु पात्रता अवधि दस वर्ष से घटाकर सात वर्ष की जाये। इस तरह अवर अभियंता की दस सूत्रीय मांगे जिसे पूरा नहीं किया गया तो सभी अवर अभियंता आंदोलन की रणनीति बनायेंगे।

Updated : 27 July 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top