पकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, एक जवान शहीद

पकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, एक जवान शहीद
X

जम्मू। पाकिस्तानी फौज ने एक बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। आज सुबह अखनूर सेक्टर के सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से हो रही घुसपैठ के प्रयास को सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने विफल बना दिया। हालांकि इस दौरान दोनों तरफ से हुई भीषण गोलीबारी में एक जवान के शहीद होने तथा दो से तीन जवानों के घायल हो जाने की सूचना हासिल हुई है।
सूत्रों की माने तो पलांवाला में स्थित चकला पोस्ट पर तैनात सेना की तीन नागा के जवानों ने पाकिस्तान सीमा पर कुछ लोगों की घुसपैठ की हरकत महसूस की जिसके बाद पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी शुरू कर दी गई। इस गोलीबारी का भारतीय सीमा पर तैनात सेना के तीन नागा जवानों द्वारा मुंहतोड़ जबाव दिया गया।
सूत्रों की माने तो आज सुबह 9:15 बजे से लेकर 9:45 बजे तक चली गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया जिसकी पहचान नायक मोम चोपम के रूप में की गई है। इस गोलीबारी के बाद पलावाला सेक्टर सहित इससे सटे अन्य सीमांत क्षेत्रों में अर्ल्ट घोषित कर दिया गया है और तलाशी अभियान जारी है।

Next Story