राज्यपाल का बयान, उप्र में भगवान भी नही रोक सकते दुष्कर्म की घटनायें
X
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल अजीज कुरैशी ने एक विवादास्पद बयान दे दिया। उन्होंने कहा है कि भगवान भी उप्र में दुष्कर्म की घटनायें नही रोक सकते।
कुरैशी ने कहा कि उप्र में जो कुछ हो रहा है उसे दुनिया की कोई पुलिस नही रोक सकती।
कानून व्यवस्था के मुददे पर उन्होंने कहा, ‘‘ भगवान भी आ जाये तो उप्र में अपराध और रेप की घटनायें नही रूक सकती हैं।‘‘उन्होंने कहा कि उप्र में दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार की तरफ से पूरी कोशिश हो रही है।
कुरैशी ने तक कह डाला कि उप्र में पूरी सेना लगा देने के बाद भी रेप की घटनायें नहीं रूकेंगी।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने राज्यपाल के इस बयान को गैर जिम्मेदाराना करार दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद की गरिमा और मर्यादा बनी रहनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान देने से पहले किसी भी व्यक्ति को ऐहतियात बरतना चाहिये। सरकार चाहे तो इन घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सकता है।